हमीरपुर, महेश अवस्थी । मोहर्रम व गणेश चतुर्थी के पर्व पर जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष मे हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने को शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाइन के अनुसार गणेश चतुर्थी पर किसी भी पूजा पंडाल में कोई भी मूर्ति स्थापित नहीं की जाएगी, न ही कोई शोभायात्रा निकालने की अनुमति होगी । उन्होंने कहा कि मुहर्रम में ताजिया /जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने अपील की कि ताजिया न ही बनाई जाए, न ही रखी जाए । कोई भी मेला / सार्वजनिक आयोजन नहीं किया जाएगा। किसी भी कार्यक्रम में 5 से अधिक लोग इकट्ठा नहीं होंगे, सभी प्रकार के कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही किए जा सकेंगे। । कहा कि हमें वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के
संक्रमण को प्रत्येक दशा में रोकना है ,इसमें जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। त्योहारों को सादगी से अपने घरों में ही मनाया जाए। किसी भी दशा में भीड़ एकत्रित न होने पाए । त्यौहारों में सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जाएगी, अफवाह/ भ्रम फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने कहा कि एस डी एम व सी ओ द्वारा अपने क्षेत्रों में भ्रमणसील रहकर गति विधियों पर नजर रखी जाए। कहीं भी भीड़ एकत्रित ना होने पाए। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग किया जा रहा है, यह सुनिश्चित किया जाए। जिन दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन ना हो उनको सील करने / बंद करने की कार्रवाई की जाए । उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों का अक्षरसः पालन किया जाए । पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी मौजूद रहे।Monday, August 17, 2020
न गणेश प्रतिमा रखी जायेगी, न ताजिया निकलेंगे
Tags
# Hameerpur
Share This
About Amja Bharat
Hameerpur
Tags:
Hameerpur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment