दूध लेने गया छात्र दो दिन से लापता, परिजन परेशान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

दूध लेने गया छात्र दो दिन से लापता, परिजन परेशान

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  । नगर के मोहल्ला मोहम्मदमाह पोस्ट ऑफिस वाली गली निवासी राजकुमार जैन का 14 वर्षीय पुत्र जय जैन सोमवार को घर से मोहल्ला काजी टोला दूध लेने गया था, लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा। तलाशने पर उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। जय जैन (14) पुत्र राजकुमार नारायण इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार को जय काजी टोला से दूध लेने गया था, लेकिन लौट कर

नहीं आया। काफी देर बाद भी जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कहीं पता न चलने पर मंगलवार को छात्र के भाई शिवम जैन ने थाने में तहरीर दी। जय के पिता एंबुलेंस चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। छात्र के लापता होने से परिवारीजन काफी परेशान हैं। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है। छात्र की तलाश की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages