मिशन आफ कोरोना पांडेमिक के लिए एकजुट हों - प्रो. राना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

मिशन आफ कोरोना पांडेमिक के लिए एकजुट हों - प्रो. राना

पालीवाल कालेज में हुआ बेबीनार आयोजित 

 फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।  पालीवाल महाविद्यालय शिकोहाबाद  के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन कंट्रोल मिशन ऑफ कोरोना पांडेमिक रोल ऑफ गवर्नमेंट, एनजीओ एंड मांसेज नामक टॉपिक पर हुआ, जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिकों ने शिरकत की । इससे पूर्व में भी विभाग द्वारा कई नेशनल तथा इंटरनेशनल वेबीनार एवं क्विज का आयोजन किया जा चुका है । वेबीनार में यूएसए के विलियम टकर, मेगन टकर तथा सैंड्रा ड्यूकाश ने अमेरिका तथा दूसरे देशों में चल रहे एनजीओ द्वारा कोरोना के कंट्रोल करने के बारे में विस्तृत रूप से समझाया । नेपाल के प्रोफेसर डीके झा ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सेल्फ कॉन्फिडेंस तथा आहार-विहार को मुख्य माना । जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ओपी अग्रवाल ने इम्युनिटी के द्वारा कोरोना को डिफीट करने के सुझाव दिए । विशिष्ट अतिथि एवं रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली तथा डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पूर्व कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद मुजम्मिल एवं प्रोफेसर जेपी यादव ( कुलपति राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना जैसी आपदाएं दूसरे रूपों में पहले भी आती रही हैं । हमें इसके साथ मिलकर जीना होगा ।  

   

बेबीनार में विचार व्यक्त करते विभिन्न वैज्ञानिक ।
 मुख्य अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति  एवं मेवाड़ विश्वविद्यालय राजस्थान के प्रो चांसलर प्रोफेसर केएस राना ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते जहां एक तरफ जनमानस को नुकसान पहुंचा है, वहीं हमारे लिए प्रदूषण कम होने में फायदा मिला है ।प्राचार्य डॉ वाईसी पालीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया । महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल पालीवाल ने सभी को धन्यवाद दिया । टेक्निकल सेशन की अध्यक्षता आगरा कॉलेज  के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अनुराग पालीवाल ने की।  इस दौरान जन्तु विज्ञान के अध्यक्ष एवं वेबीनार के आयोजक सचिव डॉक्टर एमपी सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए । वेबीनार में मेरठ की डॉ गरिमा पुंडीर, मोदीनगर कॉलेज से डॉक्टर सुषमा श्रीवास्तव तथा महाराष्ट्र से हैदर जिया ने  अपने-अपने पेपर पर प्रेजेंटेशन दिया । 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages