इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिक लड़की को ले गया युवक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2020

इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिक लड़की को ले गया युवक

बिन्दकी-फतेहपुर, शमशाद खान । इंस्टाग्राम के जरिए नाबालिग लड़की को एक युवक ने बातों के जाल में उलझा कर प्रेम दर्शाता रहा। युवक नाबालिग लड़की को लेकर निकल भी गया। परिजनों को जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है जिसके बाद पुलिस लगातार सक्रिय है और छानबीन की जा रही है लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के दिन एक नाबालिक लड़की का घर से गायब हो जाना पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां कस्बे की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत कर बातों में उलझा कर सुल्तानपुर जनपद के एक युवक काफी दिनों से प्रेम का प्रदर्शन करता रहा।
नाबालिग लड़की युवक के झांसे में आ गई जिसके चलते युवक उसे बहला-फुसलाकर रविवार की रात को लेकर चला गया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो देखा लड़की घर में नहीं थी। यह देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लगातार खोजबीन जारी है लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के दिन एक नाबालिग लड़की का घर से गायब हो जाना निश्चित रूप से पुलिस के लिए चुनौती बन सकता है लेकिन पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। प्रयास है कि नाबालिक लड़की और उसका आरोपी जल्द ही पकड़ा जा सके। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि नाबालिक लड़की के परिजनों ने तहरीर दी है। मामले में छानबीन की जा रही है। जल्द ही नाबालिक लड़की और आरोपी युवक को पकड़ने का काम किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages