संदिग्ध हालत में युवती की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, August 3, 2020

संदिग्ध हालत में युवती की मौत

पिता ने ससुरालीजनों पर मढ़ा हत्या का आरोप

फतेहपुर, शमशाद खान । सदर कोतवाली क्षेत्र के अंदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 25 वर्षीय एक युवती की मौत हो गयी। वहीं मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुर ने सास के एक्सीडेंट के बाद जख्मी हालत में देख लेने पर बहू को हार्ट अटैक पड़ जाने से मौत होना बताया। 
माच्र्युरी हाउस में रोते-बिखलते मृतक युवती के परिजन।
जानकारी के अनुसार अंदौली निवासी शैलू गुप्ता की पत्नी संगीता उर्फ शालू गुप्ता की देर रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल के माच्र्युरी हाउस में रखवा दिया। जहां मृतका के ससुर केशनदत्त ने बताया कि उनकी पत्नी दो दिन पूर्व महिचा मंदिर के समीप सड़क हादसे में घायल हो गयी थी। जिन्हें खून से लथपथ देख बहू को सदमा हो गया था और हार्ट अटैक पड़ जाने से बहू की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता शिवपूजन निवासी कस्बा असोथर ने बताया कि शादी पांच साल पूर्व उसने की थी। तब से दहेज में बाइक व एक लाख रूपये की मांग को लेकर आये दिन उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने देख ससुरालीजनों ने पहले उसकी पुत्री को मारापीटा और जहर खिलाने के बाद फांसी पर लटका दिया है। मृतका के पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह ससुर, पति, सास व देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages