प्रधान पर लगाया बांस-बल्ली ले जाने का आरोप
बीडीओ बोले गौशाला के लिए दी गई धनराशि कहां खर्च हुई होगी उसकी जांच होगी
शिकायत सही पाए जाने पर प्रधान के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । मंगलवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कठपुरवा में गौशाला न होने व अन्ना मवेशियों द्वारा फसलों का नुकसान करने से नाराज एक सैकड़ा किसानों ने प्रधान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की साथ ही उन्होंने प्रधान पर गौशाला का बांस बल्ली सहित अन्य सामग्री ले जाने का भी आरोप लगाया है किसान रामकृपाल, शिवशंकर, राजा सिंह, अजय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, योगेंद्र चैधरी पप्पू सहित अन्य किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष गौशाला थी जिसमे अन्ना मवेशियों को रखा गया था लेकिन इस बार फसल की बुबाई हो गई है गांव में करीब एक सैकड़ा मवेशी अन्ना घूम रहे है उनको बन्द नही करवाया जा रहा है जिससे आए दिन किसी न किसी किसान की फसल बर्बाद हो रही
है प्रधान से कहो तो संतोषजनक जबाब नही मिलता है रात रात भर फसलों की रखवाली करते हैं किसानों ने प्रधान रामकिशोर पर बांस बल्ली सहित गौशाला की अन्य सामग्री घर ले जाने का आरोप भी लगाया है साथ ही थाने में शिकायती पत्र देकर पशुपालकों पर कार्यवाही की मांग भी की है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि कठपुरवा में अस्थाई गौशाला है किसानों की शिकायत मिली है मौके पर सचिव को भेजकर अस्थाई गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है साथ ही मुनादी करवा कर अपने जानवरों को बांधने के निर्देश भी दिए हैं। गौशाला के लिए दी गई धनराशि कहा खर्च हुई है इसकी जांच होगी अगर प्रधान ने गौशाला की सामग्री ली है तो कार्यवाही की जाएगी।
![]() |
| नारेबाजी करते किसान थाने में तहरीर देने जाते। |


No comments:
Post a Comment