लोगों ने मंदिर निर्माण की खुशी में बांटी मिठाई - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 5, 2020

लोगों ने मंदिर निर्माण की खुशी में बांटी मिठाई

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  । राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी द्वारा किए गए  श्री राम मंदिर भूमि पूजन और शिलान्यास होने के साथ ही लोगों ने भी यहां पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की । लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मिष्ठान वितरण एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया ।  प्रभु श्री रामचंद्रजी के मंदिर में भूमि पूजन के आयोजन पर  शिकोहाबाद में पंजाबी कालोनी कटरा बाजार स्थित शान वाली गली में मां दुर्गाजी के मंदिर पर हवन पूजन एवं प्रसाद
वितरण का आयोजन किया गया । इस मौके पर  शेखर अग्रवाल ( नामित सभासद ), बीजेपी नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता , बल्लू गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुशील यादव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, मनीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, विक्की गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, भानु अग्रवाल आदि मौजूद रहे । वहीं माथुर कॉन्प्लेक्स पर शाम के वक्त दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान रंगोली एवं दीप मालिका जलाई गई । इस मौके पर भाजपा नेता सुभाष चन्द्र गुप्ता, सीए अवधेश पाठक , कुलदीप गुप्ता जॉनी , अरुण कुमार गुप्ता आदि थे । 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages