जन्माष्टमी पर श्रद्धाभाव के साथ घरों में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 12, 2020

जन्माष्टमी पर श्रद्धाभाव के साथ घरों में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण

कोबिड वायरस के चलते नहीं हुआ बड़ा आयोजन

लोगों ने बच्चों को सजाकर बनाया राधा-कृष्ण

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । जगत के पालनहार नंदलाला माखनचोर कन्हैया जैसे अनन्य नामों से भक्तों का तारणहार करने वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज बुधवार को पूरी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।घरों में भक्तों ने व्रत रखकर जगत के पालनहार श्रीकृष्ण की प्रतिमा को दुग्ध, शक्कर, घृत जैसे पंचतत्वों से स्नान कराकर आम्रपत्तों, पुष्पों से सुन्दर झाँकी सजायी और फिर घंटा घड़ियाल, शंख झालर की ध्वनि के साथ उच्चारित मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करते हुए बालभोग, पंचामृत आदि का भोग लगाकर जगत कल्याण की प्रार्थना कर आरती उतारी।घरों में छोटे छोटे बच्चों को आकर्षक पोशाक पहनाकर उनका श्रंगार कर कान्हा के प्रतिरूप में तैयार किया गया। वहीं धर्मादा रक्षणी सभा द्वारा संचालित कल्याण राव मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरी श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी ने इस दौरान कोबिड वायरस के चलते शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुपालन में भक्तों को समूह में एकत्रित नहीं होने दिया। स्वर्णकार समाज द्वारा संचालित मुरली मनोहर मन्दिर, द्वारिकाधीश मन्दिर, नरसिंह मन्दिर, राधाकृष्ण मन्दिर, राधाबल्लभ मन्दिर सहित अन्य मन्दिरों में

राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चे।
भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुरली मनोहर मन्दिर में समिति अध्यक्ष चतुर्भुज चन्देरिया, मन्त्री पवन खिलाड़ी व्यवस्थाओं में लगे रहे।मन्दिरों सहित घरों में नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जय जयकार से समूचा नगर गुंजायमान रहा।उधर जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर कोबिड वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिये एसडीएम अशोक कुमार, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक इमरान खान के संयुक्त नेतृत्व में सागर पुलिस चैकी प्रभारी संजीव कटियार, सुरई चैकी प्रभारी मदन पाल आदि पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages