जालौन (उरई), अजय मिश्रा । नगर पालिका परिषद की टीम बुधवार को अपरान्ह प्रतिबिंबित पोलीथीन के खिलाफ अभियान चलाया तथा 4 दुकानों पर 3.60 किग्रा पोलीथीन पकड़ कर 4 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है।
सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह की नेतृत्व में नगर पालिका परिषद द्वारा प्रतिबिंबित पोलीथीन के प्रयोग रोकने के लिये
 |
| दुकान से प्रतिबंधित पाॅलीथिन बरामद करती टीम। |
अभियान चलाया गया। दुकानों पर खुलेआम प्रतिबंधित पोलीथीन का प्रयोग करते हुए मुरलीमनोहर निवासी बलराम पुत्र चूरामल, सुनील कुमार पुत्र राजाराम, सरोज कुमार पुत्र जयराम के पास से 3.60 किग्रा प्रतिबंधित पोलीथीन पकड़ी। चारों दुकानों द्वारा प्रतिबिंबित पोलीथीन का प्रयोग करने पर बरामद पोलीथीन को जब्त किया गया तथा 1-1 हजार जुर्माना वसूल किया गया है। इस मौके पर राघवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, मुकीम उल्ला सम्मलित थे।
No comments:
Post a Comment