शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । आज मंगलवार को मेजर रामवीर सिंह प्राइवेट आईटीआई आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद में जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना अंतर्गत जारी समय सारणी के अनुसार मास्टर डाटा अपडेशन एवं छात्र - छात्राओं के समय के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कराने एवं उनके आधार कार्ड मोबाइल से लिंक कराए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें समाज कल्याण अधिकारी डॉ. प्रज्ञा शंकर के द्वारा छात्रवृत्ति के प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया गया । इसके साथ ही अवगत कराया गया कि हाई स्कूल के अनुसार छात्र या छात्रा का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि के अनुसार ही आधार कार्ड में नाम एवं अन्य चीजें होना अनिवार्य है । इसके साथ ही आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के द्वारा ही छात्रवृत्ति का फार्म भरा जायेगा । इसलिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए । उन्होंने बताया कि आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 13 केंद्रों की स्वीकृति दी गई है ।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी अनुपम राय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार पांडे , रामवीरसिंह प्राइवेट आईटीआई के निदेशक इंजीनियर रामब्रेश यादव, मैनेजर प्रताप सिंह, शिवराज सिंह, मानवेंद्र सिंह, श्रीमती नीतू यादव, दिनेश बघेल, शेष कुमार, बृजेश कुमार, अभिनय सिंह, सुनील कुमार के अलावा डिग्री कॉलेज एवं टेक्निकल कॉलेज के प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे । अंत में रामब्रेश यादव ने सभी का धन्यवाद दिया ।


No comments:
Post a Comment