कालपी (जालौन), अजय मिश्रा । शनिवार को क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कालपी कोतवाली के परिसर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 मामले प्रस्तुत किये गये। जिनमें टीम भेजकर 4 प्रकरणों का निदान किया गया।
शनिवार की सुबह 10 बजे शुरू हुये समाधान दिवस में सीओ आरपी सिंह की मौजूदगी में उप जिलाधिकारी जयेंद्र कुमार के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं के बावत 10 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये गये। नीरज पोरवाल पत्नी वीरेंद्र
![]() |
| कोतवाली में समस्यायें सुनते एसडीएम जयेंद्र कुमार। |
पोरवाल गणेशगंज के द्वारा भूमि पर कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की गई। लक्ष्मण पुत्र चरन सिंह ग्राम दादूपुर ने विपक्षी द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई। इसी प्रकार सुनीता पत्नी मोहर सिंह निवासी ग्राम उरकरा कलां ने विपक्षी के द्वारा कराये गये अवैध कब्जे को हटाने के लिये प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। रामअवतार सलारपुर ने वैवाहिक पुत्री को ससुराल वालों के द्वारा परेशान करने की शिकायत की। मोहल्ला रामचबूतरा निवासिनी शान्ति देवी की शिकायत को नगर पालिका तथा पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवगोपाल सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम यूके ओझा, दरोगा रामविनोद, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राम भुवन सिंह, शिवकुमार दुवे, प्रमोद दुवे, हरेन्द्र सिंह, मुन्ना सिंह चैहान सहित लेखपाल मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment