ईओ बोले लापरवाही नहीं होगी बर्दास्त
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । राज्य वित्त के तहत मिलने वाली ग्रांट में कटौती होने से कर्मचारियों के वेतन भुगतान में संकट आ गया था जिस पर ठेकेदार ने 13 कर्मचारियों को निकाल दिया था साथी कर्मचारियों के निकाले जाने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल करते हुए नगर प्रशासन को चेतावनी दी थी कि जब तक कर्मचारियों को वापिस नही लिया जाएगा तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे।
![]() |
| हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करते नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह। |
मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में ईओ सुनील कुमार सिंह ने हड़ताली कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया और उनको ग्रांट के बारे में बताया लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे जिस पर नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से ठेका निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा। नगर पंचायत ईओ ने बताया कि हड़ताल 8 स्थाई व 21 संविदा कर्मचारी भी थे जो वापस अपना काम कर रहे हैं वेतन भुगतान की कमी को देखते हुए ठेके पर रखे कर्मचारियों के लिए विकल्प बनाया था लेकिन कर्मचारियों द्वारा काम करने से मना करने पर ठेका निरस्त कर दिया है अब दूसरे कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएगी
लापरवाही किसी कीमत में बर्दास्त नही होगी इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सफाई नायक रामबाबू सहित सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment