डेढ़ किलो चांदी भी चोरी कर भाग निकले चोर
बांदा, के एस दुबे । सूने घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ताला-कुंडी काटकर अंदर घुसे चोरों ने 70 हजार रुपयों से भरा बैग और सोने चांदी के जेवरात के अलावा डेढ़ किलो चांदी लेकर भाग निकले। घर लौटे गृहस्वामी ने नगर कोतवलाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है।
![]() |
| घर में बिखरा पड़ा सामान |
केन रोड क्योटरा गली नंबर पांच में रहने वाला रामशरन तिवारी पुत्र स्व. नाथूराम तिवारी 12 अक्टूबर को अपने गांव मऔंध पत्नी समेत गया हुआ था। घर में कोई नहीं था। 13 अक्टूबर की रात को उसके घर में अज्ञात चोर ताला-कुंडी काटकर घुस गए। घर में पत्नी कौशिल्या तिवारी के आठ तोला सोने के जेवर, डेढ़ किाले चांदी, कीमती कपड़े और अलमारी में रखा 70 हजार रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरों ने पार कर दिया।


No comments:
Post a Comment