महिलाएं लगाए किचन गार्डन-डॉ फूल कुमारी
हमीरपुर, महेश अवस्थी । जेएम श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक हमीरपुर ने कहा कि शासन द्वारा चलायी जा रही कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत पोर्टल पर आॅनलाइन टोकन कृषक भाई स्वयं निकाल सकते है तथा पहले आओ- पहले पाओ के आधार कृषि यंत्रों का लाभ ले सकते है। वित्तीय वर्ष में गेहूँ/दलहनी/तिलहनी फसलों का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर सभी बीज भण्डारों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।जिसकी खरीद किसान राजकीय कृषि बीज भण्डार से कर सकते हैं।उन्होने बताया कि जनपद में कई वर्षो से फार्म मशीनरी बैंक एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर द्वारा कृषि यंत्र अनुदान पर वितरित किये गये है। श्रीवास्तव ने शासन द्वारा कम्बाइन हार्वेस्टर से फसल काटने के साथ उसमें सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाये जाने के शासन के निर्देश से अवगत कराया। उन्होने बताया कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि यदि कोई कम्बाइन संचालक बिना एस0एम0एस0 के फसल की कटाई करता है तो उसकी कम्बाइन मशीन सीज कर दी जायेगी। उमेश उत्तम जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि कृषकों की आय बढ़ाने हेतु पाॅली हाउस की जानकारी दी कि 1000 वर्ग मीटर पर पाॅली हाउस बनवाने के लिए 9.50 लाख खर्च आता है । जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। मधुमक्खी पालन हेतु कृषकों को 50
बाक्स लेने पर 88,000 का अनुदान दिया जाता है ।जिसे कृषक मधुमक्खी पालन कर 2.50 लाख रूपया प्रतिवर्ष की आमदनी कर सकते है। कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा की गृह वैज्ञानिक डा0 फूल कुमारी ने पोषण वाटिका पर महिला कृषकों को संतुलित भोजन की जानकारी दी कि किचन गार्डेन के माध्यम से वे आसपास की जमीन में सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कर सकती है।साथ ही परिवार के लोगो को हरी सब्जी के जरिये पोषक तत्व दे सकती है । हरीओम मिश्रा सहायक अभियन्ता लघु सिचाई, ऋषेन्द्र द्विवेदी ने किसान क्रेडिट की व्यवस्था पर, आकाश चौबे क्षेत्रीय अधिकारी इफको, बलराम दादी एवं मिथुन राजपूत प्रगतिशील कृषक ने अपने अनुभव बतायें। कार्यक्रम का संचालन डा जीके द्विवेदी ने किया ।


No comments:
Post a Comment