सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी भी रहे मौजूद
महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक संपन्न
बांदा, के एस दुबे । न्यायालय की ओर से गठित किए गए महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की प्रथम पूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे जबकि सीओ सिटी आलोक मिश्रा और नगर पाकिाध्यक्ष मोहन साहू भी उपस्थित रहे। इस मौके पर पदाधिकारियों का चयन भी किया गया और उन्हें शपथ भी ग्रहण कराई गई।
![]() |
| महेश्वरी मंदिर में शपथ ग्रहण करते पदाधिकारीगण |
महेश्वरी देवी विराजमान मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इनमें बाबूलाल गुप्ता को अध्यक्ष/प्रबंधक पद के लिए, ब्रदी प्रसाद धुरिया को मंत्री, मयंक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और श्रीप्रकाश एडवोकेट को विधिक सलाहकार पद के लिए चुना गया। सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर की पत्रिता को बनाए रखने के लिए व्यवस्था की जाए। मंदिर को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए आश्वासन दिया। सीओ सिटी श्री मिश्र ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद रखने की अपील कटिबद्धता दिखाई। नगर पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने मंदिर के अंदर एवं बाहर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और आश्वासन दिया कि मंदिर परिसर के चारों तरफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रस्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष/प्रबंधक बाबूलाल गुप ने दिए गए निर्देशों को स्वीकार करते हुए मंदिर के समेकित उद्धार एवं निर्माण को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही ट्रस्ट के सभी सदस्यों से आपसी सहयोग एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


No comments:
Post a Comment