रामचन्द्र ने द्वितीय व सीमा ने हासिल किया तृतीय स्थान
फतेहपुर, शमशाद खान । राजीव गांधी द्वितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2020 के विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कृत करने के लिए सम्मान समारोह जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रथम पुरस्कार के रुप में समरीन बानो को लैपटाप दिया गया। द्वितीय पुरस्कार रामचंद्र को मोबाइल एवं सीमा देवी को तृतीय पुरस्कार के रुप में टेबलेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गये। कार्यक्रम में विजयी छात्र-छात्राओं ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला।
![]() |
| प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी एवं पीछे खड़े कांग्रेसी। |
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयोजकतत्व में प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में यह प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न किया गया। कुल 100 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम तीन पुरस्कारों में अतिरिक्त अन्य विजयी छात्र-छात्राओं को बैग डॉक्यूमेंट फोल्डर काफी मग व घड़ियां आदि प्रदान किये गये। पहले तीन पुरस्कार लाटरी के माध्यम से निकाले गये। सांस्कृतिक कार्यक्रम शहर की प्रतिष्ठित संस्था क्रान्ति फाउंडेशन ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय, देवेंद्र सिंह गौतम, रियासत अली, अभिमन्यु सिंह, मोहसिन खान, हेमलता पटेल, दूरबीन सिंह यादव, राजेंद्र लोधी, श्रवण गौड़, नरेंद्र सिंह रिक्की, मनोज घायल, संतोष कुमारी शुक्ला, सुरेश चंद गुप्ता, मिस्बाहुल हक, सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, कल्याण सिंह, शिवाकांत तिवारी, डा० अतुल पासवान, वीरेंद्र सिंह चैहान, चंद्र प्रकाश लोधी, पंकज सिंह गौतम, मोहम्मद आलम, विजय करण लोधी, विकास मिश्र, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ल, विवेक मिश्र, शिक्षा सिंह गौतम, चंदन सोनकर, कैलाश अवस्थी, शेख जफर, सुनील तिवारी, निखिल द्विवेदी, फिरोज खान, मो० सरताज, संदीप साहू, धीरेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment