ज्ञापन में किसी चैराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापना की उठायी मांग
फतेहपुर, शमशाद खान । लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउंडेशन के तत्वधान में अखंड भारत के निर्माता एवं शिल्पी भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 145 वी जयंती के शुभ अवसर पर नगर पंचायत खागा टाउन एरिया सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विजयीपुर संयोजक एवं धाता पूर्व प्रधान अनंत सिंह, राजेंद्र गर्ग, दिवंगत पत्रकार दुर्गा जयसवाल की धर्मपत्नी ममता जायसवाल, धाता मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, विजयईपुर मंडल अध्यक्ष रोहित सिंह तोमर, ऐराया मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचरण शुक्ला के बेटे अनुपम सिंह शुक्ला, स्वयंसेवक संघ राम चंद्र सिंह, सभासद दुर्गा शंकर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व अंग वस्त्र तथा सरदार पटेल जी का चित्र सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।
![]() |
| चेयरमैैन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते फाउंडेशन के पदाधिकारी। |
फाउंडेशन के पदाधिकारियों में मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह, अध्यक्ष श्रीराम सिंह पटेल, प्रमुख महासचिव आचार्य कमलेश योगी, उपाध्यक्ष बाबा रामसनेही, सचिव आशीष सिंह, सचिव कौशल किशोर मिश्रा, राजपालपुर प्रधान महेंद्र सिंह, सचिव अमित सिंह, रत्नेश सिंह, महेंद्र सिंह लव कुश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह जनसेवक एवं अध्यक्ष राम सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर पंचायत खागा कस्बे में किसी भी चैराहे या उपयुक्त जगह में सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।


No comments:
Post a Comment