श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक में लिया गया निर्णय
फतेहपुर, शमशाद खान । वैश्विक महामारी कोरोना-19 के कारण सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुये पीलू तले चैराहे पर होने वाला श्रीराम राज्याभिषेक राजगद्दी का परंपरागत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। उक्त निर्णय श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक में लिया गया।
![]() |
| बैठक करते श्रीराम राज्याभिषक मण्डल के पदाधिकारी। |
कैंप कार्यालय पीलू तले चैराहे पर श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के संयोजक विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना काल को देखते हुये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिलाधिकारी की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुये व सामाजिक हित में भीडभाड वाले कार्यक्रमों को यथा संभव न करने की अपील का पालन करते हुये इस वर्ष राजगद्दी का कार्यक्रम पीलू तले चैराहा पर स्थगित किया गया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुये मंडल के अध्यक्ष फरहत अली सिददीकी ने कहा कि जान है तो जहान है। इसलिये हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि यथासंभव भीड भाड वाले कार्यक्रमों से बचे और दूसरों को बचायें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल ने आम जनमानस से अपील किया कि शारदीय नवरात्र प्रारंभ है। ऐसे में हम सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि पंडालों में कम से कम भीड में जायें और सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें। बैठक का संचालन महामंत्री दिलीप मोदनवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मोहम्मद इस्लाम राईन, उमेश तिवारी, राधेश्याम हयारण, मनोज सोनी, मोहम्मद अकरम, आशीष अग्रहरि, अमर वर्मा, पिंटू बाजपेई मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment