पावर कट बढ़ा, बिजली किल्लत से चारो ओर मची त्राहि-त्राहि
फतेहपुर, शमशाद खान । विद्युत विभाग का सरकार द्वारा किये जा रहे निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों का छत्तीसवें दिन भी धरना जारी रहा। ऊर्जा मंत्री व संगठन के शीर्ष नेताओं में आपसी सहमति न बन पाने से लगतार दूसरे दिन कर्मियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण शहर का आधा हिस्से की बिजली चैबीस घण्टे गुल रही। कर्मचारियों के कार्य न करने की वजह से मामूली फाल्ट भी ठीक होने में घण्टो लग रहे है। बिजली की किल्लत से आम जनमानस में त्राहि मची हुई है।
हाइडिल कालोनी स्थिति धरना स्थल पर मंगलवार को भी विद्युत कर्मचारियों व अधिकारियों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार कर संयुक्त सँघर्ष समिति के तत्वाधान में अधिशाषी अधिकारी आरएन सिंह की अगुवाई में धरना दिया और सरकार से विभाग का निजीकरण न करने की मांग किया। संयुक्त सँघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष उमाकान्त अग्निहोत्री
![]() |
| हाइडिल कालोनी में धरना देते संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी। |
ने कहा कि पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला किसान, गरीब व कर्मचारी हित में नही है। इससे प्राइवेट कम्पनिया मंहगे दामों पर बिजली बेचेगी। जिससे मजदूर, किसान, गरीब उपभोक्ता बिजली से वंचित हो जायेगी। किसानों को मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह से समाप्त हो जायेगी। नलकूपों के बिल में बेतहाशा वृद्धि हो जायेगी और किसानों का कृषि कार्य पूरी तरह से बाधित हो जायेगा। इसी क्रम में विद्युत वितरण खण्ड प्रथम अधिशाषी अभियन्ता प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि सरकार अहंकार में कर्मचारियों से सार्थक वार्ता नही कर रही और निजीकरण की प्रक्रिया को रद्द नही कर रही है। इससे विद्युत विभाग के लाखों अधिकारी व कर्मचारियों व उनके परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक निजीकरण का प्रस्ताव सरकार द्वारा वापस नहीं लेगी तब तक विद्युत कर्मी लड़ते रहेगें और अपना अधिकार हासिल करेंगे। कहा कि यदि सरकार विद्युत कर्मियों की मांगे नहीं मानती तो सभी विद्युत कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल/जेल भरों आन्दोलन के लिए भी बाध्य होगें। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। उधर विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार से बेरुई हार पावर हाउस से आपूर्ति होने वाली सप्लाई बाधित रही और लगभग चैबीस घण्टे बाद बेरुइहार लोधीगंज, पीरनपुर, अरबपुर, ज्वालागंज मोहल्लों की सप्लाई बहाल हो सकी। विद्युत कर्मियों के कार्य बहिष्कार के कारण मामूली फाल्ट बनाने से में भी घण्टो लग रहे है। बिजली न आने के कारण मोहल्लों में हाहाकार मचा हुआ है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी पीसी भारती, प्रशान्त शुक्ला, संजय कुमार अवर अभियन्ता नरेन्द्र नाथ, उपखंड अधिकारी पवन सिंह, निलेश मिश्रा, आरएन सिंह, रवि निषाद, अनिल कुमार, अभिनव मौर्या टीजी-2 धीरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, आशीष सिंह, जयदीप सिहं एंव कार्यकारी सहायक रामचद्र मौर्या, जय सिंह, अजित सिंह, आशीष सिंह, अखिलेश साहू, संविदा कर्मी मुशीर अहमद, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment