मौके पर जाकर अन्य शेष शिकायतों का निस्तारण करें अधिकारी: डीएम
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन खागा तहसील के सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न हुआ।
संम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 143 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसके सापेक्ष उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा 12 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों में संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर फरियादी के सामने निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम चक भयरहनपुर विकास खंड हथगाम के लाला पुत्र शिवधनी ने प्रार्थना पत्र दिया कि पट्टे की भूमि गाटा संख्या 82 व 6 मौजा नईंमपुर परगना कोतला तहसील खागा की भूमि के खेत को गांव के दबंग प्रवृत्ति के नंदलाल व पन्नालाल पुत्रगण रामेश्वर व उनके लड़के फूलचंद्र पुत्र नंदलाल,
![]() |
| सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते डीएम-एसपी। |
नरेन्द्र व धीरेन्द्र पुत्रगण पन्नालाल निवासी नईंमपुर थाना हथगाम ने मिलकर उसके पट्टे की भूमि के मेड़ गिराकर अपने खेत मे मिला लिया है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि तत्काल राजस्व व पुलिस की टीम भेजकर मौके का मुआयना करते हुए निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार रेखा देवी पत्नी हरिश्चन्द्र विकास खण्ड धाता ग्राम डेंडासाई ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि मनरेगा के तहत ग्राम के तालाब की खुदाई में 19 दिन मजदूरी की है। जिसका भुगतान ग्राम प्रधान रीना देवी द्वारा अभी तक नही किया गया। मृतक आश्रित की अनुदान की धनराशि 30000 में 10000 की कटौती कर 20000 दिया गया है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी धाता को निर्देश दिए कि तीन दिन के अन्दर स्वयं प्रकरण की जांच कर आख्या दे। इसी क्रम में संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील बिन्दकी के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में किया गया। कुल 123 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए के सापेक्ष 09 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सदर के सभागार में अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता ने फरियादियो की समस्यओं को सुना। जिसमे कुल 96 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद के मामलों में पुलिस, राजस्व की टीम मौके पर जाकर आपसी विवाद को निपटाएं। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, सीओ, एसओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment