वो बाहरी प्रत्याशी नहीं हैं
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी ने उन्हें यहां से प्रत्याशी बनाया है । कार्यकर्ताओं का उन्हें भरपूर स्नेह मिल रहा है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनका उनकी पहली प्राथमिकता होगी । उन्होंने कहा कि खारे पानी की समस्या को दूर किया जाएगा । जब उनसे बाहरी प्रत्याशी ( एटा जिले से ) के संबंध में प्रश्न किया गया तो उनका कहना था कि वह बाहरी प्रत्याशी नहीं है ।
![]() |
| आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह के साथ बीजेपी प्रत्याशी । |
उनका गांव इसी विधानसभा के बॉर्डर पर है । यह उनकी विधानसभा क्षेत्र है जीतने के बाद वह यही रहेंगे तथा यह उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि अब यहां परिवर्तन देखने को मिलेगा । पार्टी द्वारा उन छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देकर विधानसभा का रास्ता दिखाया है उस पर वह पूरी तरह खरे उतरेंगे तथा उनकी जीत सुनिश्चित है । उन्होंने दावा किया कि 60 फ़ीसदी वोट उनके साथ हैं तथा अन्य 40 फीसदी में अन्य पार्टियों के प्रत्याशी हैं ।


No comments:
Post a Comment