अपना दल एस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक को किया नमन
बांदा, के एस दुबे । अपना दल के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की 11वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को अपना दल एस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बबेरू रोड स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर चर्चा की गई। प्रदेश, जिले समेत विधानसभा के पदाधिकारियों ने भी डा. सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव (बौद्धिक मंच) ने डा. सोनेलाल पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, कमजोरों और शोषितों के विकास में समर्पित किया।
![]() |
| पुण्यतिथि पर संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते अपना दल एस पदाधिकारी |
गौरतलब हो कि 11 वर्ष पहले 17 अक्टूबर को ही कानपुर में सड़क दुर्घटना में डा. सोनेलाल पटेल का निधन हो गया था। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि डा. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष को याद किया जाता है। डा. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय आम जनमानस की समस्याओं को देखते हुए खोला गया। आज से अपना दल एस पार्टी में आम जनता की समस्याओं को हर रोज सुना जाएगा। वहीं बबेरू विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल ने डा. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि डा. पटेल हमेशा पिछड़ो, दलितों, मजदूरों, वंचितों के हक की आजीवन लड़ाई लड़ने वाले योद्धा व कमेरा समाज के मसीहा थे। पुण्यतिथि पर पुराने कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुंदरलाल पटेल, अरुण कुमार पटेल, श्यामबाबू पटेल, लालबहादुर पटेल, रविकरण सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, कुबेर सिंह, राकेश सिंह, रामकृपाल कोरी जिला महासचिव, अवधबिहारी राजपूत जिला महासचिव, कृष्णेन्द्र पटेल, हरिशरण सिंह आरख प्रदेश महासचिव, सुधीर कुमार पटेल, अनिल कुमार राजपूत, धर्मेंद्र पटेल उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment