दरिन्दों को फांसी की सजा दिये जाने की उठायी मांग
खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । हाथरस व बलरामपुर जनपद में गैंगरेप के बाद पीड़िताओं की हुयी मौत के बाद से लगातार देश भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं। शासन एवं प्रशासन की कार्य शिथिलता को लेकर लोगों में आक्रोश की ज्वाला पनप रही है। सोमवार की देर शाम खागा नगर मंे समाजवादी पार्टी नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कैंडिल मार्च निकालकर हाथरस की गुड़िया को श्रद्धांजलि देते हुए दरिन्दांे को फांसी की सजा दिये जाने की मांग उठायी।
![]() |
| कैंडिल मार्च निकालते सपाई। |
समाजवादी पार्टी खागा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा व नगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी आरिफ कुरैशी के नेतृत्व में कैण्डल मार्च कस्बे के नूरी मस्जिद के समीप से कस्बे के मुख्य मार्गों में निकालकर नारेबाजी किया। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष कलीम शेख, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आजम खान, लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष आरिफ कुरैशी, विपिन विश्वकर्मा नगर महासचिव, विनोद कांबली नगर उपाध्यक्ष, ननकू राई नगर उपाध्यक्ष, फारूकी नगर कोषाध्यक्ष, सरवर सौदागर नगर उपाध्यक्ष, इदरीश फारुकी नगर सचिव, कैलाश कविता नगर सचिव, रमेश पासी नगर सचिव, मनीष यादव नौजवान सभा जिला अध्यक्ष मुन्ना ट्रेलर नगर सचिव अकरम सौदागर नगर सचिव मुकीम खान नगर सचिव मुकेश पटेल सदस्य अकरम हाशमी डॉ अनिल सिंह अशरफ फारुकी मोहसिन खान अरबी उल हसन मियां के सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment