जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, गाइड लाइन जारी करने की मांग
केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने जिलाधिकारीको सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । दुर्गा महोत्सव के अब सिर्फ 10 दिन शेष बचे हैं। लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। इससे जहां देवी भक्तों में असमंजस की स्थिति है, वहीं मूर्तिकारों ने अभी मूर्तियां बनानी शुरू नहीं की हैं। इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को केन्द्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति की अगुवाई में दुर्गा पंडाल आयोजकों जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गाइड लाइन जारी किए जाने की मांग की है।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण |
शारदीय नवरात्रि पर्व आगामी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। देवी साधक और दुर्गा पंडाल आयोजक असमंजस में दिख रहे हैं। मंगलवार को दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू की अगुवाई में पदाधिकारियों और सदस्यों समेत दुर्गा पंडाल आयोजकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि गणेश चतुर्थी पर किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित न करने और न ही पंडाल सजाए जाने के सरकार के निर्देश ने दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। सरकार द्वारा इसको लेकर कोई गाइड लाइन जारी नहीं करने से समितियां मूर्तिकारों को आॅर्डर भी नहीं दे पा रही हैं। शारदीय नवरात्रि का पर्व भी शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। 9 दिन तक चलने वाले उत्सव में देवी साधकों द्वारा पूरे जनपद में सैकड़ों की संख्या में पंडाल सजाए जाते हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अपनी देखरेख में संचालन करवाती है। मांग की कि महोत्सव मनाने के लिए शीघ्र गाइड लाइन जारी की जाए। ज्ञापन देने वालों में समिति प्रमुख संरक्षकध्पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित गुप्ता मनीष, रजत रावत, राहुल राजपूत, सचिन चैरसिया, राकेश कुमार गुप्ता दद्दू, राकेश रंजन, नईम नेता, प्रेम गुप्ता समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment