फतेहपुर, शमशाद खान । सदर अस्पताल में मेडिकोलीगत रेडियोलाजिस्ट एवं अन्य चिकित्सक ने होने से उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर बुधवार को डिस्ट्रिस्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसके अलावा अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को भी पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया। दोनों ज्ञापनों में इंगित समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल निराकरण कराये जाने की मांग की गयी।
![]() |
| डीएम को ज्ञापन सौंपते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी। |
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा की अगुवई में पदाधिकारी व अधिवक्ता कलेक्ट्रेट आये और मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में विगत 02 वर्षों से किसी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण चोटहिल व दुर्घटनाग्रस्त नागरिकों को जनपद कौशाम्बी मेडिकोलीगल कराने जाना पड़ता है। जिसकी वजह से गम्भीर, आर्थिक, शारीरिक व मानसिक कठिनाइयों एवं समस्याओं से सामान्य नागरिक को रूबरू होना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से जिला चिकित्सालय में एक रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जनपद में मेडिकल कालेज की स्थापना का निर्माण कार्य प्रगति पर है, ट्रामा सेन्टर भी स्थापित है। लेकिन दुर्भाग्य से उक्त सुविधाओं का लाभ चिकित्सकों के अभाव में जनपदवासियों को नहीं मिल पाता है इसलिए न्यूरो सर्जन, मनोचिकित्सक, ईएनटी सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ आदि तत्काल प्रभाव से नियुक्ति किया जाये। जिला चिकित्सालय में अवांछित व अराजकतत्वों का जमाव हर समय बना रहता है। समस्या से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कठोर कार्यवाही एवं व्यवस्था को सुचारू एवं सुलभ बनाये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराई जाये। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में मांग की गयी कि कलेक्ट्रेट एवं दीवानी न्यायालय परिसरों में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तत्काल प्रभाव से प्राथमिकता के आधार पर स्थापित कराया जाये। कलेक्ट्रेट परिसर की क्षतिग्रस्त दीवार को निर्मित कराया जाये, कलेक्ट्रेट परिसर के बड़े नाले को जनहित में पक्का निर्माण कराकर गन्दे जल की निकासी कराई जाये, परिसर में प्रकाश व्यवस्था एवं दो सीसीटीवी कैमरों को लगाया जाये। जिससे अराजकतत्वों ने निजात मिल सके। परिसर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये जाने एवं परिसर को साफ सुथरा बनाये रखने हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाये। इस मौके पर अधिवक्ताओं में ललित मिश्रा, अमित तिवारी, मो0 रेहान उर्फ सदफ, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पीके अवस्थी, सुनील वर्मा, मो0 शारिक, निसार अहमद, यमुना प्रजापति, सुधा सिंह, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment