पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक
बांदा, के एस दुबे । कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गड्ढा मुक्ति एवं नई सडकों के निर्माण, चौड़ीकरण आदि के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
![]() |
| बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह |
समीक्षा के दौरान पाया गया कि गड्ढामुक्ति का लक्ष्य 597.7 किमी के सापेक्ष 240.70 किमी के गड्ढामुक्ति का कार्य कराया जा चुका, जो लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। गड्ढामुक्ति के लिए 5.80 करोड़ रुपए के सापेक्ष 2.29 करोड़ अवमुक्त हो चुका है। इसी प्रकार नई सड़कों के निर्माण, चैड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुल 76 मार्गों का निर्माण कार्य विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण किया जा चुका है। शेष मार्गों पर निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर प्रगति में है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गड्ढा मुक्ति का कार्य गुणवत्ता पूर्वक 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति बढ़ाई जाए। समीक्षा बैठक में तीनो खंड के अधिशाषी अभियंता सुमंत कुमार, दूधनाथ यादव और रामआसरे दोहरे मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment