कांग्रेस प्रत्याशी समेत चार प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त
फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । जनपद की टूण्डला विधानसभा के उपचुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आज शनिवार को पर्चों की जांच की गई । इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी समेत चार प्रत्याशियों के नामांकन केंसिल हुए। रिटर्निग ऑफिसर ने बताया कि सभी नामांकन एफिडेविट अपूर्ण होने के चलते निरस्त किए गए हैं । टूंडला उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही है । 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया चली । इसके बाद आज शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई । इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती स्नेहलता बबली का नामांकन निरस्त हो गया । इसके अलावा तीन अन्य निर्दलीय देव कुमार, कमल किशोर, अवनेश कुमार के पर्चे भी निरस्त किए गए हैं ।
![]() |
| तहसील में मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी । |
उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई । सभी कॉलम पूर्ण रूप से भरे नहीं थे। नामांकन में एफिडेविट इनकंप्लीट होने के कारण चारों नामांकन निरस्त किए गए हैं । इधर अब 19 अक्टूबर को नाम वापसी का दिन है। इसके बाद ही सही आंकड़ा सामने आ पाएगा । इधर कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी के अलावा जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी समेत पार्टी पदाधिकारी तहसील पहुंचे तथा रिटर्निग ऑफिसर से काफी देर तक बात की। वहीं अब पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है ।


No comments:
Post a Comment