106 मामलों में 15 का मौके पर किया गया निस्तारण
बांदा, के एस दुबे । तहसील दिवस में प्राप्त जन शिकायतों को समय एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करें। यह निर्देश आज तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिये।
![]() |
| फरियादियों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह |
जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए तथा उच्चाधिकारी केवल नीचे से आई आख्या को अग्रसारित न करें, बल्कि स्वयं उस समस्या की निस्तारण की गुणवत्ता को परखें। फरियादी से उसके मोबाइल नंबर पर जानकारी कर लें कि वह निस्तारण से संतुष्ट है कि नहीं। फरियादी के प्रार्थना पत्र में वर्णित समस्या का विधिक समाधान किया गया कि नही यह अवश्य जान लें। समाधान दिवस में 106 विभिन्न विभागों के शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 15 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करें उसे टालें नहीं। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा, मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment