एट (जालौन), अजय मिश्रा । अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल तथा संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
थाना परिसर मे अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह की मौजूदगी में समाधान दिवस में लोगों की समस्याओं को सुना गया तथा थानेदार को शीघ्र निस्तारण करने के आदेश दिया गया। प्रमोद पाठक जखोली के चकरोड की समस्या आई जिसे तत्काल लेखपाल तथा पुलिस को भेज कर निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में कुल 5 शिकायतें आई जिसमें राजस्व कर्मी तथा पुलिस को भेज कर 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। अपर पुलिस
![]() |
| पीड़ितों की समस्यायें सुनते एएसपी। |
अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने कहा समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण कराया जाए। साथ ही महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें। बाद में उन्होंने सभी हल्का इंचार्ज तथा बीट के पुलिसकर्मियों से उनके क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थानाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, एसआई गणेश मिश्रा कांस्टेबल सुमित, लेखपाल देवेंद्र सिंह, प्रदीप निरंजन, हरिमोहन रामराजा राजपूत राजेंद्र वर्मा अशोक कुमार मंडल अध्यक्ष बृजेश निरंजन देवेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment