हमीरपुर, महेश अवस्थी । ऑक्सफैम इंडिया, उप्र जेंडर एलाइंस , सहयोग और समर्थ फाउंडेशन द्वारा महिलाओं व लड़कियों पर होने वाली हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान का आयोजन 25 नवंबर से 10 दिसम्बर तक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत संबिधान दिवस पर "बिना मर्जी शादी नही" विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन श्री कंचन लाल सगुणा इंटर कालेज कुरारा में किया गया। जिसमे नगर पंचायत कुरारा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि समाज में विकृत मानसिक प्रवृत्ति के लोग महिलाओं व लड़कियों पर हिंसा कर रहे हैं ।ऐसे लोगों को अपनी आदतों और व्यवहार को बदलना होगा। लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान स्वाबलंबन के लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है। समाज को जागरूक करने की जरूरत है। इस दिशा में समर्थ फाउंडेशन बेहतर प्रयास कर रही है । उन्होंने कहा कि मित्र, चरित्र, और चित्र तीनों अच्छे हो। सकारात्मक सोच के हो। तभी बराबरी के आयामों को बहुत करीब से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर बदलाव के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, जो महिलाओं और लड़कियों के बराबरी को सुनिश्चित करते हो । प्रवन्धक कृष्ण स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि लड़का लड़कों को बिना किसी भेदभाव के बराबरी से शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिले। इसके लिए सभी को सोचने की जरूरत है । गैर बराबरी आधारित भेदभाव को बदलना होगा। संचालन करते हुए प्रधानाचार्य बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिंसामुक्त समाज बने। जेंडर आधारित भेदभावपूर्ण व्यव्हार व आदतों के बदलने के लिए सभी की सहभागिता जरूरत है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवशरण यादव ने कहा कि लड़कियां और महिला बराबर है । आज अब बक्त बदल रहा है।
समर्थ फाउंडेशन के देवेन्द्र गाँधी कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र न्यूनतम 21 साल करने को लेकर, जो प्रयास किए जा रहे हैं । उससे अधिक लड़कियों की सशक्तिकरण पर जोर देने की जरूरत है। लड़कियां और महिलाएं सशक्त हो। बेहतर और अच्छी जिंदगी जीने के अवसर मिले। इस दौरान लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल और महिला सशक्तिकरण, हमारा संविधान और सामाजिक भेदभाव जैसे विषयो पर प्रतियोगिताए आयोजित की गई । जिसमें खुशी, वैष्णो देवी, एकता, प्रीति , बिरजू कबीर, आर्यन, आयुष, और रामप्रकाश बिजयी रहे।जिन्हें अतिथियो के द्वारा पुरष्कृत किया गया। सुनील कुमार, प्रभात कुमार तिवारी, संजीव, गौरव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार, गोपाल वर्मा, अनुरूद्ध पांडेय शिक्षक, व सोनी, अंकित,प्रांशु, प्रीति, मनीष, राजा, आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
गांव स्कूलों कालेजो में चलाया जा रहा महिला हिंसा के खिलाफ अभियान
समर्थ फाउंडेशन के देवेन्द्र गाँधी ने बताया के कुरारा, सुमेरपुर व मौदहा विकास खंड के संस्था के द्वारा चिन्हित गॉंवों में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसमे बिना मर्जी शादी नही, जेंडर आधारित गैर बराबरी, महिलाओ व किशोरियों के अधिकार व मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा।


No comments:
Post a Comment