हमीरपुर, महेश अवस्थी । सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे आज छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथ बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश द्विवेदी ने सांसदो व मंत्रियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से बच्चो मे नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और उनके अन्दर छिपी हुयी प्रतिभा का प्रस्फुटन होता है। इस प्रकार की व्यवस्था केवल विद्या भारती के स्कूलो मे ही होती है। विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख कमलकान्त मिश्र ने छात्र संसद की उपादेयता पर विधि वत प्रकाश डाला ।छात्र संसद के पदेन अध्यक्ष एवं सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र ने राष्ट्रीय संविधान दिवस पर कहा कि यह दिवस 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा के द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत अधिनियमिता एवं आत्मार्पित किया गया था। इस संविधान को अंगीकृत करते समय 284 सदस्यो ने इसमे हस्ताक्षर किये थे। संविधान की
प्रस्तावना के प्रारम्भिक शब्द ‘‘हम भारत के लोग’’ प्रसिद्ध दार्शनिक रुसो की पुस्तक सोशल कान्ट्रैक्ट से लिये गये है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानमंत्री आदित्य प्रताप सिंह, उप प्रधानमंत्री गोविन्द सिंह, मुख्य न्यायाधीश हर्षित त्रिपाठी, सेनापति उत्कर्ष कुमार आदित्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए कहा कि हम सभी छात्र सांसद एवं मंत्री विद्यालय के समस्त कार्यो मे बढ़-चढ़कर सहयोग करेगे। वरिष्ठ अधिवक्ता मथुरा प्रसाद द्विवेदी भ मंच पर मौजूद रहे ।संचालन आचार्य बलराम सिंह ने किया। वन्दना संगीताचार्य ज्ञानेश जडि़या द्वारा प्रस्तुत की गयी। आभार संसद के उपाध्यक्ष रमेश शुक्ल ने किया। वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।


No comments:
Post a Comment