शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने किया प्रतिभाग
फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । बीडीएम म्यू. कन्या पी.जी कॉलेज शिकोहाबाद में प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना के निर्देशन में छात्राओं को रोजगार सम्बन्धी उचित मार्गदर्शन देने हेतु ऑनलाइन कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके अन्तर्गत सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी सुश्री खुशबू शाक्य के द्वारा प्रेषित विडियो को जूम मीटिंग द्वारा दिखाया गया। इस में महाविद्यालय की बीए तथा एमए की लगभग 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मीटिंग में छात्राओं के अतिरिक्त सभी प्राध्यापकों ने जुड़कर छात्राओं को कैरियर चुनने से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण सुझावों से लाभान्वित किया। प्राचार्या डॉ नीता सक्सेना ने छात्राओं से वार्ता करते हुए कहा कि छात्राएं स्वयं अपनी अभिरुचि, दक्षता एवं योग्यता को पहचान कर ही रोजगार चुने। तत्पश्चात गंभीरतापूर्वक उस दिशा में निरंतर परिश्रम, सक्रियता व जागरूकता द्वारा रोजगार हासिल करें।
हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ शशि प्रभा तोमर ने स्नातक स्तर पर विषयों के चयन का महत्व बतलाया। राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सीमारानी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में राजनीति शास्त्र विषय ज्ञान की उपयोगिता पर चर्चा की। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने संस्कृत विषय की शिक्षा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। संचालन कर रहीं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष तथा सेवायोजन परामर्श समिति प्रभारी डॉ सीमा जैन ने कहा कि वर्तमान में समय के बदलाव तथा आवश्यकतानुसार पारंपरिक रोजगार से हटकर कई नए क्षेत्र उभर रहें हैं। इसलिए छात्राएं जागरूक होकर अपने भविष्य की दिशा तय करने हेतु तत्पर रहें। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment