फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिये प्रदेश सरकार द्वारा सभी 75 जनपदों के 822 ब्लाॅकों, 59163 ग्राम सभाओं में 180 दिन तक चलने वाला ‘ मिशन शक्ति ‘ अभियान माह अप्रैल 2021 तक संचालित किया जाएगा। उक्त उदगार जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के निर्देशन में व नामित मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने विकास भवन स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक के दौरान व्यक्त किए।
उन्होने बताया कि मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभागों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ा जा रहा है । 180 दिन तक चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक माह में 7 दिन तक विशेष अभियान संचालित होगा । यह अभियान जनपद के सभी विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों एवं थानों के माध्यम से संचालित होगा। बैठक के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा मिशन शक्ति अभियान की सफलता एवं जन जागरूकता पैदा करने के लिए एलईडी स्क्रीन, प्रचार वाहन के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान का प्रचार-प्रसार समस्त नगरीय क्षेत्र में किया जाएगा । बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 नीता कुलश्रेष्ट, क्षेत्राधिकारी इंदुप्रभा सिंह, आभा सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।


No comments:
Post a Comment