बाँदा, के0 एस0 दुबे- उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं महासचिव राहुल राय ने आज बाँदा के मवई सर्किट हाउस में जिला एवं शहर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों, पदाधिकारियों की बैठक ली तथा आगामी विधान परिषद(स्नातक क्षेत्र) चुनाव सहित पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी वाड्रा जी का संदेश दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की प्रक्रिया को गति देना है तथा जो कार्यकर्ता गुमराह हैं अलग-थलग हो रहे हैं उन्हें पार्टी के अंदर समेटकर जिम्मेदारियां सौंपनी है। प्रांतीय महासचिव राहुल राय ने कहा जहां हमें युवाओं को जोड़ना है वहीं वरिष्ठ बुजुर्गों को पार्टी में सम्मान देना है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह तक संगठन सृजन का कार्य देखना है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव अखिलेश शुक्ला तथा शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव एवं पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की अगुवाई की। बैठक में पुष्पेंद्र श्रीवास्तव शहर
अध्यक्ष,अल्तमश हुसैन, एवं बी लाल जिला उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र तिवारी जिला कोषाध्यक्ष, गजेंद्र सिंह पटेल जिला महासचिव, कुतैबा जमा खां जिला महासचिव, सूरज बाजपेई जिला महासचिव, रामहित निषाद जिला महासचिव, रेखा वर्मा जिला सचिव, धीरेंद्र पटेल जिला सचिव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, बाँदा(उप्र) कांग्रेस सोशल मीडिया/आई टी सेल प्रभारी सन्तोष कुमार द्विवेदी, सेवादल जिलाध्यक्ष कैलाश बाजपेयी, जिलानी दुर्रानी, चंद्रपाल वर्मा, राजेश दुबे, सादाब, मोहम्मद इदरीश, इरफान खान, अशोक वीर चौहान, अशोक सिंह चौहान, छेदीलाल धुरिया, हफीज, सुनीता यादव, कुलदीप मिश्रा, राममिलन पटेल, वहीद अहमद, सुजीत सिंह, शरीफ खान, सुरेंद्र बबलू, मोहम्मद शहीद, अफसार अहमद, राम प्रसाद प्रजापति, बादल खां आदि सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment