हमीरपुर, महेश अवस्थी । उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियो का आलेख प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है। जिसमें दावे आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक निर्धारित है। इसके अंतर्गत जनपद में 22 नवंबर, 28 नवंबर ,25 दिसंबर व 13 दिसंबर को निर्वाचक नामावलीओं का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। 22 नवंबर को शुरू होने वाले निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में मतदान केंद्रों पर पंजीकरण हेतु विशेष तौर पर कार्रवाई संपादित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान की तिथियों पर समस्त बीएलओ एवं पदाविहीत अधिकारी
समय से अपने बूथ पर उपस्थित रहकर नियमानुसार दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे, तथा समस्त सुपरवाइजर एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिलाधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /तहसीलदार अपने सहयोगी कर्मचारियों सहित निरंतर क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर विशेष अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान सुपरवाइजर ,पदाविहित अधिकारी तथा बीएलओ किसी भी दशा में अनुपस्थित ना रहे , न ही इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बरती जाए अन्यथा इस कार्य में उदासीनता बरतने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने अपील की कि जो व्यक्ति 18 वर्ष के पूर्ण हो चुके हैं तथा उनका नाम किसी कारण वश निर्वाचक नामावली में नहीं है, वह अपने बीएलओ से संपर्क कर आवेदन देकर इसमें अपना नाम शामिल करा सकते हैं।


No comments:
Post a Comment