बदौसा उद्योग व्यापार मंडल चुनाव संपन्न
बदौसा, के एस दुबे । उद्योग व्यापार मंडल बदौसा के चुनाव में नवीन जैन ने अपने प्रतिद्वन्दी धीरज श्रीवास्तव को 7 मतों से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जबकि हरीओम बाजपेयी ने महामंत्री पद पर विजयी हासिल की। उन्होंने प्रतिद्वंदी रविशंकर वामरे को 21 मतों से पराजित कर दिया। मालुम हो कि मुख्य चुनाव अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता चुनाव अधिकारी, शिवपूजन गुप्ता, अतुल मोहन द्विवेदी, ज्वाला प्रकाश गुप्ता सहायक चुनाव अधिकारी व राकेश त्रिपाठी सहायक चुनाव अधिकारी जिला उद्योग व्यापार मंडल
![]() |
| अध्यक्ष नवीन जैन को प्रमाण पत्र देते पूर्व सांसद व अन्य |
बांदा की देख-रेख में हुआ। सुबह 10ः30 में मतदान का प्रारंभ हुआ जो कि निर्धारित समय अपराह्न तीन बजे तक हुआ, जिसमें कुल 403 मतदाताओं में से 372 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद पूर्व सांसद व व्यापारी नेता भैरों प्रसाद मिश्र की देखरेख में मतगणना प्रारंभ हुई, जिसमें अध्यक्ष पद के 11 व महामंत्री पद के 17 मतपत्र अवैध घोषित किए गए। इसके उपरांत अध्यक्ष पद की कांटे की लड़ाई में नवीन जैन ने 184 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी धीरज श्रीवास्तव 177 वोटों को 7 वोटों से हराकर अपने सर पर जीत का सेहरा बांधा वहीं महामंत्री पद में हरीओम बाजपेयी ने 188 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी रवि वामरे 167 वोटों को 21 वोटों से हराकर महामंत्री का पद जीतने में कामयाब रहे।
![]() |
| महामंत्री हरीओम वाजपेयी को प्रमाण पत्र सौंपते पूर्व सांसद व अन्य |
सुबह से भारी गहमागहमी के बीच शुरू हुए मतदान में दिन में कई बार तनाव पूर्ण स्थिति भी पैदा हुई, जिसमें पूर्व सांसद व जिला संगठन के पदाधिकारियों को हस्ताक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई जिसके बाद अंतिम समय तक चले इस कांटे की लड़ाई में अंततः अध्यक्ष पद में नवीन जैन विजेता साबित हुए। अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी व व्यापार मंडल बदौसा के एकमात्र सशक्त चेहरा शाहनवाज खान शानू की अनदेखी व उनको नामांकन के अंतिम समय गच्चा देकर कार्यकारिणी से बाहर रखने की रणनीति ने शिवा गुट के धीरज श्रीवास्तव के लिए हार का एक प्रमुख कारण भी बनी अंतिम दिन शानू की लाबिंग व अल्पसंख्यक मतों का एकमुश्त नवीन जैन की तरफ मुडना नवीन के जीत का कारण बना जिससे शाहनवाज खान शानू अपने आप को तुरुप का एक्का साबित करने में पूरी तरह कामयाब रहे।



No comments:
Post a Comment