मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र व ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र बांटे
फतेहपुर, शमशाद खान । विश्व मत्स्कीय दिवस पर मत्स्य पालन गोष्ठी का विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। गोष्ठी में मत्स्य पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के साथ मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, बागवानी आदि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी दोगुना कर सकते हैं। मत्स्य पालन हेतु लाभार्थियों को तालाब के सरकारी पट्टे दिए गए हैं जिसमे मछली पालन के अतिरिक्त तालाब के किनारे फलदार वृक्ष लगाकर फल प्राप्त कर सकते हैं।
![]() |
| ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र वितरित करते सीडीओ सत्य प्रकाश। |
सीडीओ ने कहा कि गोष्ठी में जो भी मत्स्य पालन, बागवानी आदि के विषय में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई उस हिसाब से व्यवसाय करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्षाऋतु में मछली अण्डे देने की स्थिति में रहती है इसलिए उसका शिकार न किया जाए। उन्होंने किसानों से कहा कि छोटे व्यवसाय से शुरुआत करे ताकि नुकसान कम हो और लाभ अधिक मिले। मछली पालन के हर जगह बाजार उपलब्ध है अच्छी मछली पालन करके बाजारो में अच्छे दाम पर बेंचे और अपने परिवार का अच्छे प्रकार से भरण पोषण करें। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गोष्ठी में किसानों को मछली पालन के विषय मे तकनीकी जानकारी दी गई है कि अनुसार मछली पालन करके मॉडल के रूप में उभरेंगे और अन्य लोगो को योजना से जागरूक करेंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि मछलियों के शिकार के समय छोटी मछलियों को न पकड़ें बड़ी मछ्ली का ही शिकार करें तभी निरंतर मछलियां मिलती रहेंगी। उन्होंने गोष्ठी में मनोज कुमार, प्रदीप कुमार एवं अनिल कुमार मत्स्य पालको को मत्स्य पालन प्रमाण पत्र एवं पुरन चन्द्र, ज्ञान चन्द्र, श्याम बाबू, ब्रजलाल, रामसिंह, प्रेमचंद, अमर कुमार एवं चंद्र किरण को ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र (क्रेडिट कार्ड) वितरित किये। गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि कृषि के साथ-साथ बागवानी का कार्य कलस्टर बनाकर करें। जिसमें हल्दी, अदरक, गोभी, मिर्च आदि प्लान के अनुसार खेती करे और अपनी आय दोगुनी करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि किसान पशुआंे का शत-प्रतिशत टीकाकरण, ईयर टैगिंग करायंे। इस अवसर पर सहायक निदेशक मत्स्य आरडी प्रजापति, बैंक अधिकारी सहित किसान उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment