प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
फतेहपुर, शमशाद खाद । किसानों का पराली जलाने के नाम पर दर्ज किये जा रहे मुकदमों के विरोध में शनिवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर किसानों का समर्थन करते हुए उनको परेशान न किये जाने के साथ ही उपज का उचित मूल्य दिलाने व कल कारखानों से निकलने वाले जहरीले धुएं सहित अन्य सामग्रियों के उत्पादन पर प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की।
![]() |
| डीएम को ज्ञापन सौंपते फाउण्डेशन के पदाधिकारी। |
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल फाउण्डेशन के मुख्य ट्रस्टी राजेश सिंह की अगुवई मंे पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। इस समय किसानों को पराली जाने पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है। जबकि देश भर में फैक्ट्रियों का जहरीला धुआं निकलता रहता है। विभिन्न आयोजनों एवं त्योहारांे में पटाखा, रवाइस जैसे अन्य विस्फोटक सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। जिससे जहरीला धुआं निकलता है। पूरे देश में धुआं ही धुआं दिखाई पड़ता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। साथ ही तमाम बीमारियों एवं विक्रतियों का जन्म होता है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट एवं राज्य सरकार/केन्द्र सरकारें आजादी से लेकर आज तक प्रतिबन्ध नहीं लगा पायीं। किसानों की समस्या के बारे में राजनैतिक दल व किसानों के हितैषी अन्य लोग मौन होकर बैठे हुए हैं। किसानों की उनकी उपज का सही मूल्य दिलवाने में भी पर्याप्त कदम नहीं उठाये जा रहे हैं। राष्ट्रपति से मांग किया कि पराली के नाम पर किसानों को परेशान किया जाये, उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाये, देश भर में कल कारखानों से निकलने वाले जहरीले धुएं के साथ ही पटाखों, रवाइस व अन्य विस्फोटक सामग्रियों के उत्पादन पर रोक लगाई जाये। इस मौके पर फाउण्डेशन के तमाम लोग माजूद रहे।


No comments:
Post a Comment