मौसम के करवट बदलते ही संक्रामक बीमारियों ने पसारे पैर
जिला अस्पताल समेत निजी डॉक्टरों के पास उमड़ रही भीड़
फतेहपुर, शमशाद खाद । कोरोना महामारी के दौर में एक बार फिर से मौसम के करवट बदलते ही संक्रामक बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। नवम्बर माह के प्रारंभ होते ही सर्दियों के मौसम ने जहाँ तेजी पकड़ी है वहीं मौसम के मिजाज में भी तब्दीली आयी है। खांसी, जुखाम के साथ तेज सर दर्द व जैसी बीमारियों से संक्रमित लोगो की संख्या भी बढ़ रही है।
कोरोना संक्रमण काल के बीच मे मौसम की मार ऐसे में जुखाम सर्दी-खांसी के मरीजों ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसमी बीमारी सर्दी खांसी जुखाम व कोरोना महामारी दोनों में एक जैसे लक्षण होने से आम जनमानस में कोरोना को लेकर दहशत व्याप्त हो गयी है। संक्रमित बीमारियों के कारण लोगो में कोरोना महाममरी का दौर वापस आने की आशंका भी घर करने लगी है। हालात ऐसे हो गये है कि खासी, जुखाम, बुखार से संक्रमित व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने की आशंका के कारण निजी चिकित्सकों द्वारा हरसंभव सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। साथ ही जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस की जांच कराने को भी कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बुखार, खांसी से संक्रमित व्यक्तियों द्वारा जिला चिकित्सालय के अलावा निजी चिकित्सकों के क्लीनिकों, मेडिकल स्टोरो यहाँ तक कि झोलाछाप डॉक्टरों का भी सहारा ले रहे है। कोरोना काल के बीच मे मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर से लोगो की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। खांसी, बुखार, जुखाम के मामूली संक्रमण से जूझने वाले संक्रमित को भी कोरोना संक्रमित की निगाह से देखा जा रहा है। वहीं साधारण जुखाम, बुखार संक्रमित मरीजों के बीच में भी कोरोना को दहशत व्याप्त है।


No comments:
Post a Comment