हमीरपुर, महेश अवस्थी । सुमेरपुर ग्राम पंचायत के टेढा में मिनी स्टेडियम के साथ सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन सदर विधायक युवराज सिंह ने करते हुए कहा कि स्टेडियम का निर्माण होने से युवाओं को गांव में ही अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। इससे खेलकूद के रिहर्सल में युवाओं को मदद मिलेगी। उन्होंने स्वामी विश्वेस्वरानंद मिनी स्टेडियम का उद्घाटन फीता काटकर किया । उन्होंने ग्राम प्रधान की सराहना करते हुए कहा कि
उन्होंने पंचायत को विकसित करने में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, खंड विकास अधिकारी अभिमन्यु सेठ, एडीओ पंचायत सत्यप्रकाश गुप्ता, मौदहा रामबरन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सौरभ सिंह, पूर्व प्रधान शिवमंगल सिंह, गोपीश्याम द्विवेदी, रमा कान्त शुक्ला समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment