केन्द्रीय ट्रेड यूनियन संघों की हड़ताल का किया समर्थन
फतेहपुर, शमशाद खान । मांगों को लेकर केन्द्रीय ट्रेड यूनियन संघों की हड़ताल का समर्थन करते हुए आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियांे ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर दस सूत्रीय मांगांे को लेकर अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि मांगे पूरी न की गयी तो वह सभी हड़ताल व आन्दोलन के लिए मजबूर हो जायेंगी।
![]() |
| एएसडीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़ी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। |
गुरूवार को आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष सुनन्दा तिवारी की अगुवई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट पहुंची और मुख्यमंत्री को सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी को सौंपकर मांग किया कि वर्कर्स हेल्पर्स की समस्याएं सुलझाने के लिए प्रदेश सरकार तत्काल वार्ता बुलाये, हाईकोर्ट में विभाग द्वारा प्रस्तुत नियुक्ति नियमावली को गजट किया जाये, न्यायालय की अवमानना करते हुए 62 वर्ष की वर्कर्स हेल्पर्स की छंटनी के आदेश को तत्काल वापस लिया जाये, 62 वर्ष की सभी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर को बिना पेंशन और फंड के किसी को रिटायर न किया जाये, सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को श्रम कानूनों के अंदर वर्कर का दर्जा दिया जाये, उनके शोषण को रोक कर पेंशन समेत सभी सामाजिक सुरक्षा दी जाये, ड्राई राशन की घटतौली को रोकते हुए ढुलाई के पैसे का भुगतान किया जाये, आईसीडीएस के किसी भी हिस्से पोषण स्वास्थ्य या ईसीसीई का किसीभी प्रकार निजीकरण न किया जाये, संसद में कानून लाकर आंगनबाड़ी को पक्का किया जाये तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को गैर आईसीडीएस काम में न लगाया जाये। कहना रहा कि यदि मांगे पूरी न की गयी तो वह सभी हड़ताल व आन्दोलन के लिए विवश हो जायेंगी। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर सूरज कली, अखिलेश कुमारी, नूतन मिश्रा, गीता कुमारी, रेखा तिवारी, गीता सिंह, संगीता, माधुरी, शारदा आदि मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment