मेडिकल कालेज की व्यवस्थाएं खंगालने के साथ संबंद्ध जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
फतेहपुर, शमशाद खान । चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बुधवार राजकीय मेडिकल कालेज की मौजूदा सेवाओं को परखा और संबंद्ध हुए जिला अस्पताल को भी देखा। मेडिकल कालेज के गर्ल्स व ब्वायज हॉस्टल समेत अन्य अनुभाग पर निगाहें दौड़ाई। बेहतर और कैसे हो सकता है इस पर चर्चा की। जिला महिला अस्पताल के एमएनसीयू-एसएनसीयू में अधूरे दस्तावेज मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
| मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते प्रमुख सचिव आलोक कुमार। |
प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने डीएम अपूर्वा दुबे के साथ यह दौरा किया। राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य आरपी सिंह ने अगवाई की। मेडिकल कॉलेज में काफी वक्त देने के बाद जिला अस्पताल में रक्तकोष कक्ष, प्राइवेट वार्ड, डायलिसिस रूम, जनरल मेडिसिन, ऑपरेशन थियेटर, इमरजेंसी वार्ड, एमएनसीयू, एसएनसीयू वार्ड को देखा। एमएनसीयू, एसएनसीयू वार्ड में शिशु भर्ती रजिस्टर का अवलोकन करते हुए कहा कि अधूरे कालम पूर्ण किये जाए। इस काम में किसी तरह की हीलाहवाली न की जाए। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य के साथ ही जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ प्रभाकर व महिला सीएमएस डॉ रेखारानी से उनकी बात जानने की कोशिश की।

No comments:
Post a Comment