राठ ( हमीरपुर) सन्तराम गुप्ता - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल राठ द्वारा आज स्थानीय उत्सव पैलेस राठ में व्यापारियों के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में एक निःशुल्क पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वाणिज्यिक प्रतिष्ठान के नवीन पंजीकरण,पुराने पंजियनों का नवीनीकरण एवं व्यापारी पेंशन योजना के लिए पंजीकरण निःशुल्क किए गए।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी हमीरपुर श्री असद खान द्वारा व्यापारियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई श्रम प्रवर्तन अधिकारी हमीरपुर ने बताया कि भारत सरकार द्वारा व्यापारियों की मांग पर व्यापारी पेंशन योजना लागू की गई है जिसमें 18 वर्ष से 40 वर्ष तक की आयु के व्यापारी इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 60 वर्ष की उम्र के बाद रजिस्टर्ड व्यापारी को ₹3000 प्रति माह से लेकर ₹15000 प्रति माह तक की पेंशन भारत सरकार द्वारा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद हमीरपुर के जिलाध्यक्ष श्री के० जी० अग्रवाल ने व्यापारियों को अवगत कराया की दुकानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा निःशुल्क ई-श्रम कार्ड बनाए जा रहे है। जिनका रजिस्ट्रेशन किसी भी सी०एस०सी० में कराया जा सकता है जिसमें श्रमिकों को ₹50000 प्रति वर्ष की चिकित्सीय सुविधा सरकार द्वारा दी जाएगी एवं श्रमिक के साथ किसी भी आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार द्वारा उसके द्वारा नामित व्यक्ति को ₹200000 की राशि प्रदान की जाएगी।
युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने जानकारी दी की दुकानों के नए रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड ,पैन कार्ड एवं मोबाइल नंबर लेकर किसी भी सी०एस०सी० से श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं एवं पुराने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण भी सी०एस०सी० में कराया जा सकता है। ऐसे दुकानदार जिसके यहाँ कोई श्रमिक अगर कार्य नहीं करता है और दुकानदार अकेला दुकान पर बैठता है तो केवल 5 साल के लिए ₹200 रजिस्ट्रेशन शुल्क देकर वह दुकानदार अपना श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा लगाए गए निशुल्क कैंप में लगभग 112 नए प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन किए गए एवं 48 व्यापारियों का व्यापारी पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन किया गया। उपरोक्त निःशुल्क रजिस्ट्रेशन शिविर में हमीरपुर से श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री असद खान सहित उनके तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष काशी प्रसाद गुप्ता एवं महामंत्री प्रमोद बजाज,संरक्षक डॉ0 आर0 जी0 गुप्ता ने भी संबोधित किया, शिविर में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता शू मर्चेन्ट एशोशियेशन के महामंन्त्री नौसे खान, अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, किराना कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, रेडीमेड एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सोनी ,महामंत्री हर्ष अग्रवाल, शिवशरण सोनी, अमरजीत अरोरा ,मनीष सोनी ,प्रमोद तोमर,सुरेश खेवरिया,किशोरी लाल अग्रवाल,सहित लगभग डेढ़ सौ व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment