दीपावली मिलन समारोह में गले मिल एक-दूसरे को दी बधाई
फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले गुरूवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उदूपुर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें महासभा के पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने कहा कि पर्व आपसी सौहार्द के प्रतीक होते हैं। पर्वों को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी।
| गले मिलकर पर्व की बधाई देते जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव। |
जहानाबाद विधानसभा के ग्राम उदूपुर में मान सिंह यादव की अध्यक्षता में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने शिरकत की। इसके अलावा समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। तत्पश्चात व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द के प्रतीक होते हैं। भारतीय संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है। सभी धर्मों के लोग अलग-अलग पर्व मनाते हैं लेकिन यह पर्व भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए मनाने चाहिए। उन्होने कहा कि पर्वों में पुराने गिले-शिकवे दूर करने चाहिए। उन्होने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए आगामी दिनों में होने वाले अन्य पर्वों को भी मिल-जुलकर मनाने की अपील की। इस मौके पर जिला सचिव नर सिंह यादव, पूर्व प्रधान शिव सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, युवा जिलाध्यक्ष सुघर सिंह, वीरन यादव भी मौजूद रहे।

बहुत ही शानदार
ReplyDelete