सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से हुई रूबरू
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उप्र सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य छाया देवी बुधवार को टाउनहाल कर्वी में सफाई नायक, कर्मचारियों के साथ बैठक कर समस्याओं से रूबरू हुई। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि आयोग के माध्यम से मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को समस्याओं से अवगत कराकर निस्तारण कराएगीं।
सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होकर आयोग सदस्य ने कहा कि प्रोटोकोल के अनुसार जिन अधिकारियों को बैठक में नामित व व्यवस्थाएं कराने के लिए लगाया गया था वे संबंधित अधिकारी न तो बैठक में आए हैं और न ही कोई व्यवस्था की है। यह अत्यंत खेदजनक है। इसकी शिकायत प्रदेश सरकार की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के उपस्थित न रहने से यह साबित होता है कि यह अधिकारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बदनाम करने की फिराक में है। इन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी
| समस्याएं सुनतीं आयोग सदस्य। |
सफाई कर्मचारी का पीएफ नहीं काटा जाता है न ही उनके खाते में जाता है। जबकि राज्य सरकार, सफाई कर्मचारी आयोग के निर्देश हैं कि सभी सुविधाएं मिले। ठंड के समय गर्म कपड़े दिया जाना चाहिए। माह में चार छुट्टियां हों। उन्होंने संविदा आउटसोर्सिंग व शासकीय सफाई कर्मचारियों का विवरण मांगा है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, थाना, चौकियों में कितने सफाई कर्मचारी तैनात है उनको न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन पारिश्रमिक तो नहीं दिया जा रहा है। इसकी जानकारी मांगी है। सफाई कर्मचारियों की बस्तियों में पेयजल, विद्युत, खड़ंजा आदि का कार्य हुआ है कि नहीं। डूडा समाज कल्याण वित्त विकास निगम में किन योजनाओं से स्वच्छकार समाज के लोगों को लाभान्वित कराया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों को वर्दी दी जाए। पद परिवर्तन भी करें। स्थाई कर्मचारी के सेवा अवधि में मृत्यु होने पर मृतक आश्रित को नौकरी दे। सफाई कर्मचारियों की मृत्यु पर शवदाह के लिए राशि उपलब्ध कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। सफाई कर्मचारी महिलाओं को उनके निवास से पांच व दस किमी की परिधि से अधिक दूरी में तैनाती न की जाए। सदस्य के आगमन पर प्रेमलाल बाल्मीकि, शानू गुप्ता ने श्री कामतानाथ की फोटो भेंट की। कार्यक्रम के दौरान सचिव सूरजपाल दयाल, आशीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment