संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय में मूटकोर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आचरण और व्यवहार की दी गई जानकारी
बांदा, के एस दुबे । आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य ने प्रतिभागियों को मूटकोर्ट से संबंधित आचरण और व्यवहार की जानकारी दी।
| काल्पनिक मुकदमे में बहस दौरान मौजूद छात्र-छात्राएं |
सदर तहसील क्षेत्र के लामा गांव स्थित संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय में बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला स्तरीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी टीमों ने माधुरी बनाम रामअशीष नामक काल्पनिक मुकदमें पर बहस की। जिसमें वादी के अधिवक्ता द्वारा काल्पनिक रूप से अपने पक्ष में न्यायालय के समक्ष दलीलें प्रस्तुत की। अभियुक्तों पर 489अ, 506 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3ध्4 के अन्तर्गत आरोप लगाए गए। टीमों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। न्यायालय
| विजेता टीम को पुरस्कृत करते यश शिवहरे |
ने दोनो पक्षों को सुनने के बाद माधुरी देवी (जिसका पक्ष संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय टीम के द्वारा लिया गया) के पक्ष में फैसला सुनाया एवं अभियुक्तों को दोष सिद्ध एवं दंडित किया। इसके पूर्व विधि महाविद्यालय प्राचार्य डा.सर्वेश कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मूटकोर्ट से संबंधित आचरण और व्यवहार की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सचिव यश शिवहरे ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डा.पकंज सिंह, आदित्य तिवारी, पुष्पेंद्र शुक्ला, अरविंद, अरूण, अजय, सौरभ, प्रशांत, मोहिल सिंह आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment