मूंगफली भंडारण के लिए 52 किसानों का हुआ वितरण
कृषि क्षेत्र में महिलाओं से भागीदारी का आह्वान
बांदा, के एस दुबे । कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में तकनीकी आधारित मूंगफली की खेती करने वाले अनुसूचित जाति के आर्थिक उत्थान के तहत 52 किसानों को भंडारण के लिए टंकियां (बखारी) वितरित की गईं। कुलपति ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी का आह्वान किया।
| कार्यक्रम को संबोधित करते कुलपति प्रो. एनपी सिंह |
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बुधवार को जूनागढ़ (राजस्थान) मूंगफली अनुसंधान निदेशालय द्वारा वित्त पोषित परियोजना के तहत तकनीकी आधारित खेती करने वाले अनुसूचित जाति के 52 किसानों को मूंगफली भंडारण के लिए कुलपति प्रो.एनपी सिंह ने टंकियां वितरित कीं। कहा कि कृषि क्षेत्र बहुत व्यापक है। इस क्षेत्र में भी अन्य क्षेत्रों की तरह सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं की भागीदारी अति आवश्यक है। जीवन के स्तर को उठाने के लिए हर संभव प्रयास करना आवश्यक है। मूंगफली की बुवाई से खेत की उर्वरता बढ़ती है। सरकार द्वारा पिछड़े
| मौजूद किसान |
लोगों के आर्थिक उत्थान को चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। कहा की अपने प्रक्षेत्र पर सभी प्रकार के खाद्यान उगायें। दलहन-तिलहन के साथ मोटे अनाज पर भी विशेष ध्यान दें। बुंदेलखंड में कृषि एवं कृषि से संम्बन्धित अग्रणी संस्थाएं अपनी तकनीकी और निवेश करना चाहती हैं। निदेशक प्रसार प्रो.एनके वाजपेई व परियोजना प्रभारी डा.धर्मेंद्र कुमार ने प्रशिक्षणों तथा फील्ड डे की जानकारी दी। पादप रोग विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा.वीके सिंह, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डा.जीएस पंवार, सह निदेशक शोध डा.एससी मिश्रा ने किसानों की आर्थिक उत्थान को विचार व्यक्त किए।

No comments:
Post a Comment