चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। शहर के मिशन रोड स्थित राम वाटिका में आयोजित सभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, अंबेडकर लोहिया जनसंदेश यात्रा प्रभारी तिलकचंद अहिरवार ने कहा कि भाजपा ने समाजवादी पार्टी की जनहित की योजनाएं कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप जैसी योजनाओं को खत्म कर दिया। बेरोजगारी बढती जा रही है। भाजपा को बताना चाहिए कि इनके कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं। कितने हाईवे बनाये, कितनी मेट्रो ट्रेन चलाई, कितने अस्पताल बनवाए, कितनी स्कूल और कॉलेज बनाए और कितना दलित पिछड़ा और शोषित समाज के लिए काम किया। आरोप लगाया कि भाजपाई सिर्फ धर्म मजहब और जाति संप्रदाय के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता अब पूरी तरह जान चुकी है। सपा नेता मधुसूदन कुशवाहा ने कहा आने वाले 2022 के चुनाव में गरीब किसान नौजवान मजदूर महिलाएं दलित पिछड़ा और शोषित
| स्वागत करते सपाई। |
समाज सपाई को अपना वोट करेंगे। सभा को जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव शंकर यादव, माता प्रसाद कुशवाहा अनिल प्रधान, जसरा ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह, फराज खान व गुलाब खान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामचंद्र बर्मा, प्रेमचंद वमा,र् ऋतुराज वर्मा, सुभाष पटेल, तीरथ प्रसाद वर्मा, संतोष कोटार्य, डीपी कोटार्य, गया प्रसाद सविता, संजय वर्मा, राम प्रसाद वमा,र् सीताराम कश्यप, सुशील प्रधान, कुबेर निषाद, अमर सिंह पटेल, नरेंद्र यादव, आत्माराम यादव, मोहम्मद सलीम, अरशद खान, राजाबाबू यादव, दादू भाई यादव, रशीद भाई, गोरेलाल पासवान, उदयभान वर्मा, मोहम्मद रेहान, राधेश्याम निषाद, रमेश यादव, मंगल सिंह यादव, यशवंत सिंह यादव, आशुतोष अग्रहरि, राजेंद्र मौर्य, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment