डीआईओएस ने दिया आश्वासन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में चार सूत्रीय मांगो को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। अनशन में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। डीआईओएस के मौजूद न होने पर दूरभाष पर वार्ता की है। विधायक को आश्वस्त किया कि चयन बोर्ड से चयनित नवनियुक्त अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया जाएगा। एनपीएस, पदोन्नति, अवशेष, जीपीएफ के भुगतान आदि पर त्वरित कार्यवाही के लिए भी कहा है। इस पर शिक्षक विधायक ने कहा कि यदि तत्काल निराकरण
| धरने में बैठे शिक्षक विधायक। |
न हुआ तो 16 नवंबर को अनशन पर बैठेगें। मांगों पर कार्यवाही होने के बाद क्रमिक अनशन समाप्त करने की बात कही गई। आज से क्रमिक अनशन अपरान्ह 3 से 5 बजे तक निश्चित किया गया है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप नारायण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार मिश्र, जिला मंत्री सूर्यभान सिंह, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, डा पवन तिवारी, डा राजीव पाठक, सुरेश प्रसाद, जयशंकर प्रसाद ओझा, विदेंश्वरी प्रसाद निर्मल, रघुनंदन प्रसाद सिंह, काशी नारायण मिश्र, सुधीर मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment