तीन सैकड़ा कंबल गरीबों को वितरित किए गए
बांदा, के एस दुबे । पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती सप्ताह पतौरा ग्राम प्रधान विनीता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने लगातार तीसरे दिन अपनी ग्राम पंचायत के जरूरतमंदों को पंचायत भवन में सर्दी से बचाव के लिये डेढ़ सौ कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। उनकी ओर से अब तक 300 कंबल बांटे जा चुके हैं।
| गरीबों को कंबल वितरित करतीं ग्राम प्रधान विनीता त्रिपाठी |
बुंदेलखंड में बारिश और कोहरे ने सर्दी के सितम को परवान चढ़ा दिया है। ऐसे में जिन गरीबों के पास सर्दी काटने को पर्याप्त मात्रा में ओढ़ने, बिछाने और पहनने को गर्म कपड़े नहीं है वे शीतलहर का कहर झेलने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान पतौरा ने गरीबों की इस जरूरत को ध्यान में रखते हुए अटल जन्म जयंती सप्ताह पर जरूरतमंदों को कंबल बांटने का निर्णय लिया। लगातार तीन दिन से वे ग्राम पंचायत में कंबल का वितरण कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने ग्राम पंचायत भवन में एकत्र जरूरतमंदों को डेढ़ सौ कंबल बांटे। अब तक तीन सैकड़ा कंबलों का वितरण हो चुकी हैं। वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल भी मौके पर मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment